Shaenu Parikh Wadding: इश्कबाज फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने आज अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी से लेकर हर रस्म काफी चर्चा में रही है। इन दोनों ने अपनी शादी की सभी रस में मस्ती भरे अंदाज में निभाई हैं। श्रेनु पारिख की मेहंदी से लेकर हल्दी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। आज श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने सात फेरे ले लिए हैं। इन दोनों की शादी की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं।
एक- दूसरे की बाहों में दिखे कपल
इश्कबाज फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारिख अपनी शादी में सुर्ख लाल और ऑरेंज कॉम्बिनेशन का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया है। एक्ट्रेस ने लुक को माथा पट्टी, सुंदर सी नथ, हैवी नेकलेस और हाथों में हथफूल के साथ-साथ बहुत ही लाइट मेकअप के साथ पूरा किया है। वहीं अक्षय म्हात्रे अपनी दुल्हन के साथ मैचिंग करते हुए रेड शेरवानी में दिखे। दोनों ही एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की शादी की कई सारी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं अक्षय और श्रेनु ने मुंबई से दूर गुजरात के बड़ोदरा शहर में शादी की है।
View this post on Instagram
हल्दी में स्कूटी से मारी थी एंट्री
श्रेनु पारिख ने अपनी हल्दी सेरिमनी में अपने पति अक्षय म्हात्रे के साथ स्कूटी पर वेन्यू में एंट्री मारी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें दुल्हन और दूल्हा स्कूटी पर स्वर दिखाई दे रहे थे इस दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दें किसी साल अक्षय और श्रेनु ने रोका सेरिमनी की थी। अक्षय म्हात्रे कई फेमस टीवी शो में नजर आ चुके हैं। वही श्रेनु पारिख ने इस प्यार को क्या नाम दूं ,इश्कबाज जैसे टीवी शो में काम किया है।
