HomeखेलIPL 2024: शाहरुख खान को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाई...

IPL 2024: शाहरुख खान को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाई प्रीति जिंटा, गुजरात ने खेला दांव

पंजाब किंग्स के मालकिन प्रीति जिंटा ने अपनी टीम में खिलाड़ी शाहरुख खान को शामिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान को अपने साथ शामिल कर लिया।

-

Shahrukh Khan: आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम की मालकिन बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रीति जिंटा है। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए दुबई पहुंची है। आपको बता दे कि पंजाब किंग्स के मालकिन प्रीति जिंटा ने अपनी टीम में खिलाड़ी शाहरुख खान को शामिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान को अपने साथ शामिल कर लिया।

गुजरात में शामिल हुए शाहरुख खान

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शाहरुख खान ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा था। इसके बाद गुजरात टाइटंस और प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स के बीच बल्लेबाज शाहरुख खान को खरीदने को लेकर बहुत ही दिलचस्प बिडिंग वॉर चलता रहा। लेकिन अंत में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड रुपए में अपने साथ शामिल कर लिया है।

तीन बार पंजाब के लिए खेल चुके हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान ने पहली बार साल 2021 में आईपीएल खेला था जिसमें शाहरुख खान प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 में भी शाहरुख खान को 9 करोड रुपए में खरीद लिया था और फिर आईपीएल 2023 के सीजन में भी 9 करोड रुपए देकर शाहरुख खान को अपने साथ कायम रखा था। लेकिन आईपीएल 2024 में शाहरुख खान को पंजाब किंग्स का साथ छोड़ना पड़ा है।

Read More-16 साल में किया वनडे डेब्यू, पहले ही मैच में हुए जीरो पर आउट, फिर ऐसे क्रिकेट के भगवान बने Sachin Tendulkar

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts