Randeep Hooda Lin Laishram Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 29 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भरपूर प्यार लुटाया थी। रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी के साथ सपना चौधरी के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का गजब का डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के गाने पर थिरके रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों ही हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लिन के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में न्यूली वेड कपल हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का काजल’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,”मणिपुर और हरियाणा..”
View this post on Instagram
मैतई रीति रिवाजों में हुई थी शादी
आपको बता दे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी मणिपुर में मैतई रीति रिवाजों में हुई थी। रणदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाकर शादी की थी दोनों की शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। रिसेप्शन पार्टी की भी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
Read More-एक्स बॉयफ्रेंड को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती है ऐश्वर्या राय? वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का पुराना वीडियो
