Astro Tips: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष की माला धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष भोलेनाथ को बहुत ही प्रिया है इसीलिए रुद्राक्ष की माला के जरिए लोग जाप भी करते हैं। रुद्राक्ष माला के जरिए मंत्र का जाप कर भगवान शिव की उपासना कर भक्त उन्हें प्रसन्न करते हैं। वही भगवान विष्णु की आराधना के पीले चंदन या फिर तुलसी की माला का प्रयोग किया जाता है। वही भगवान श्री कृष्ण की उपासना के लिए मंत्र के साथ वैजयंती माला का उपयोग किया जाता है। हालांकि माला का जाप करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपको इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-माला का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि व्यक्ति का मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए। माला जब भी जप करें हमेशा हृदय चक्र के पास ही होना चाहिए।
-स्नान करने के बाद ही माल का जाप करना चाहिए। ध्यान रखें कि व्यक्ति अगर ब्रह्म मुहूर्त में काल में माला का जाप करता है तो विशेष फल मिलता है।
-जिस माला से आप जाप कर रहे हैं उसे गले में धारण न करें उसे मंदिर में सम्मान के साथ उपासना के बाद रख दें। कभी भी किसी व्यक्ति की माला से मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए।
-कभी भी भगवान को याद करते हुए माला का जाप करें तो व्यक्ति को साफ आसन का प्रयोग करना चाहिए। बिना आसन के जमीन पर बैठकर जाप करने से फल नष्ट होने का डर रहता है।
माला जाप करते समय मध्यम उंगली का प्रयोग करना चाहिए वही मोती बदलने के लिए अंगूठे का प्रयोग करें। इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि मोती को बदलते समय इसे अपनी ओर ही घुमाएं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए लोहे का छल्ला, माना जाता है बहुत अशुभ
