Vastu Tips For Home: घर के सुख शांति के लिए घर में या घर के बाहर रखी चीज वास्तु शास्त्र के अनुसार ही होनी चाहिए नहीं तो हमेशा आपके घर में परेशानियां बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र में जितना महत्व घर के खिड़की, दरवाजे, किचन ,शौचालय ,पूजा स्थल ,दंपति का बेडरूम अन्य वस्तुओं की रखने की दिशा होती है। उतना ही घर के बाहर हिस्से में रखी चीज भी महत्वपूर्ण होती हैं। आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार जानेंगे कि कौन सी चीजें घर के बाहर नहीं होनी चाहिए।
घर के बाहर नहीं रखी होनी चाहिए ये चीजें
-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने गैराज या कमरा, ठेला कार नहीं होना चाहिए। अगर यह चीज आपके घर के सामने हैं तो आपके घर की शांति भंग कर सकती हैं। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है मानसिक तनाव बना रहेगा।
-घर के सामने पत्थर से बना मकान बना है और क्षतिग्रस्त है तो उसे घर में रहने वालों की तरक्की प्रभावित होती है। घर के सामने छोटी पहाड़ी कोई स्लैब नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो आपकी तरक्की में हमेशा बाधा आती रहेगी।
-घर के सामने धोबी की दुकान या फ्यूल शेड,पेट्रोल पंप आदि नहीं होना चाहिए। यह सब चीज मकान मालिक की परेशानियां और भी खड़ी कर सकती हैं। हमेशा आपके घर में कोई ना कोई परेशानी बनी रहेगी।
घर के सामने कोई बड़ा पत्थर या स्टोन पिलर आदि नहीं होना चाहिए यह वास्तु दोष माना जाता है। अगर आपके घर के सामने ऐसी वस्तु है तो आपको इसके उपाय जरूर करने चाहिए नहीं तो आपको हमेशा बिजनेस में घाटा होता।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-नए साल पर बुध और शनि करने जा रहे युति, दिन रात तरक्की करेंगे ये राशि के लोग
