Homeउत्तर प्रदेशशादी के 2 दिन बाद ही पता चली पति की ऐसी हकीकत...

शादी के 2 दिन बाद ही पता चली पति की ऐसी हकीकत उड़ गए दुल्हन के होश, साथ रहने से कर दिया इनकार

शादी के 2 दिन बाद ही पति की ऐसी हकीकत पत्नी को पता चली की सुनते ही उसके होश उड़ गए। फिर उसने बड़ा कदम उठाते हुए लड़के के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार वालों ने उसे लाखों बार समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी

-

UP News: लड़की शादी करके अपने पति के भरोसे पर ही ससुराल जाती है। जहां वह उसी के सहारे पूरा जीवन व्यतीत करती है। लेकिन जब पति ही धोखेबाज निकल जाए तो उस लड़की का भरोसा ही टूट जाता है। यूपी के फिरोजाबाद से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शादी के 2 दिन बाद ही पति की ऐसी हकीकत पत्नी को पता चली की सुनते ही उसके होश उड़ गए। फिर उसने बड़ा कदम उठाते हुए लड़के के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार वालों ने उसे लाखों बार समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी आखिर में ससुराल पक्ष को दहेज का सामान भी लौटना पड़ा।

शादी के 2 दिन बाद सामने आई दूल्हे की सच्चाई

दरअसल यह मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। जहां पर नलकूप ऑपरेटर 4 साल तक किसी और लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहा। फिर उसने 26 नवंबर को नगला मदारी निवासी एक अन्य लड़की से शादी कर ली। 28 नवंबर को जब इस बात की सूचना दूल्हे की रामगढ़ निवासी प्रेमिका को लगी तो वह भड़क उठी और उसने लड़के पर धोखा देने का आरोप लगाया। जब विदा होकर दुल्हन ससुराल से में के आई तो प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और उसने वहां बवाल काट दिया। दुल्हन के घर वालों को उसने कई सारे सबूत भी दिखाएं।

साथ रहने से लड़की ने कर दिया साफ इनकार

वही जैसे ही नई नवेली दुल्हन को अपने पति की सच्चाई पता चली तो उसने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में काफी सुलह समझौता का प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुई आखिरकार इस रिश्ते को तोड़ दिया गया। दूल्हे पक्ष में 5 लाख रुपए नगद और दहेज का बाकी का सामान लौटा दिया। वही इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात कुमार रणविजय ने कहा मामला प्रकाश में आया था लेकिन दोनों पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More-मां की लाश के साथ 1 साल से घर में रह रही थी बेटियां, यूपी से सामने आई हैरान कर देने वाली घटना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts