Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentसर्कस से भाग कर अचानक रोड पर टहलने लगा खतरनाक शेर, फिर...

सर्कस से भाग कर अचानक रोड पर टहलने लगा खतरनाक शेर, फिर किया ऐसा काम…देखे वीडियो

कई बार ऐसा भी हुआ है जब शेर जंगल से निकल कर रोड पर टहलने लगता है। इसी बीच ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर सर्कस से भाग जाता है जिसके बाद अचानक वह रोड पर टहलने लगता है।

-

Viral Video: वैसे तो जंगल में एक से बढ़कर एक खतरनाक है। लेकिन जंगल का राजा सिर्फ शेर को कहा जाता है। शेर जंगल का सबसे खतरनाक और खूंखार जानवर है। शेर को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब शेर जंगल से निकल कर रोड पर टहलने लगता है। इसी बीच ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर सर्कस से भाग जाता है जिसके बाद अचानक वह रोड पर टहलने लगता है।

अचानक रोड पर टहलने लगा खूंखार शेर

इस समय एक वीडियो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इटली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर रात को सुनसान रोड पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक शख्स दूर से अपनी छत से उस शेर का वीडियो बना लेता है। एक बार वह शेर उस शख्स की ओर देखा भी है। लेकिन वह रुकता नहीं और आगे चला जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by michele galvani (@galvanimichele)

पुलिस ने जारी की चेतावनी

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। इटली की पुलिस ने लाडिस्पोली शहर के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अकेले रोड पर ना निकले। इसके साथ पुलिस ने सर्कस के कर्मचारियों को भी हिदायत दी है और जल्द ही शेर को पकड़ने की बात कही है। इस वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा ‘उन आदमियों को बन्दी बना लिया जाए, जिसने उसे आजाद किया।’

Read More-घूंघट ओढ़ कर भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हो गया वीडियो

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts