Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर दिया है। UAE के खिलाफ कतर के दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में उन्होंने महज 28 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। इस ऐतिहासिक पारी के साथ वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने एक गेंद पहले ही यह कारनामा कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को पछाड़कर बने दुनिया के नंबर-1
वैभव की इस उपलब्धि ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। महज 15 साल की उम्र में इतने बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना उनकी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है। खास बात यह है कि वैभव ने बेहद कम समय में अपनी पहचान दुनिया के खतरनाक युवा बल्लेबाजों में बना ली है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस युवा खिलाड़ी के अगले कारनामे पर टिकी है।
🚨World Record: THE FASTEST HUNDRED IN ONE DAY CRICKET! 🔥💯
90 off this 100 was scored in sixes 🤯 https://t.co/qek7QG4p73
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 24, 2026
खबर अपडेट की जा रही है…
