Homeराजनीतिभाई के हक की बात कहकर दिनेश प्रताप सिंह ने क्यों दी...

भाई के हक की बात कहकर दिनेश प्रताप सिंह ने क्यों दी राजनीति छोड़ने की बात? हरचंदपुर सीट को लेकर बढ़ी चर्चा

दिनेश प्रताप सिंह की भाई के हक और राजनीति छोड़ने वाली पोस्ट से रायबरेली में हलचल। राकेश सिंह और हरचंदपुर विधानसभा सीट को लेकर क्यों तेज हुई चर्चाएं? जानिए पूरी खबर।

-

Dinesh Pratap Singh News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने रायबरेली की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनकी पोस्ट में भाई के अधिकार, त्याग और स्वाभिमान की बात सामने आने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने अपने संदेश में साफ लिखा कि भाई के हिस्से का हक, सम्मान और संपत्ति लेकर राजनीति में बने रहने से बेहतर वह राजनीति छोड़कर अभाव में स्वाभिमान के साथ जीवन बिताना पसंद करेंगे। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ से की और आगे लिखा कि उनके आचरण और विचारों को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। उनकी एक पंक्ति ‘जो राम (भाई) का नहीं, वह किसी के काम का नहीं’ सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।

भाई राकेश सिंह के नाम से क्यों जुड़ रहे हैं पोस्ट के मायने?

दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) के इस बयान के बाद उनके भाई राकेश सिंह का नाम राजनीतिक चर्चाओं में आने लगा है। राकेश सिंह हरचंदपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 में बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। दोनों भाई रायबरेली के चर्चित पंचवटी परिवार से आते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी जिले की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। यही वजह है कि दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) की पोस्ट को पारिवारिक रिश्तों और राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर भाई के हक और त्याग की बात कहकर मंत्री किस ओर इशारा करना चाहते हैं। हालांकि, पोस्ट में इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

- Advertisement -

क्या हरचंदपुर से चुनाव लड़ेंगे दिनेश प्रताप सिंह?

मंत्री की पोस्ट के बाद हरचंदपुर विधानसभा सीट को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक चर्चाओं में दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने न तो हरचंदपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है और न ही राजनीति छोड़ने का कोई अंतिम फैसला बताया है। फिलहाल वह योगी सरकार में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में थे। 2019 में उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया गांधी और 2024 में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनकी नई पोस्ट ने जिले की सियासत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) आगे कोई सफाई देते हैं या उनकी यह पोस्ट किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का संकेत साबित होती है।

Read More-लखनऊ में मौत बनकर आए दो डंपर! बीच में पिचक गई कार, इंजीनियर समीक्षा की गई जान, चार की हालत गंभीर

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts