Karwa Chauth 2023: कल पूरे देश में करवा चौथ का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। परिणीति चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की है। करवा चौथ के मौके पर पति राघव चड्ढा भी अपनी पत्नी पर भरपूर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। परी ने अपने पति राघव चड्ढा के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी भी लगाई है।
पत्नी के हाथों में मेहंदी लगाते दिखे
परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उन्हें देखा जा सकता है कि राघव परिणीति के हाथों में मेहंदी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पानी पीने कैप्शन में लिखा, “पहला करवा चौथ मुबारक हो माय लव।”इस दौरान परिणीति चोपड़ा लालसर्क जोड़े में दिखाई दे रही थी। परिणीति ने शादी का चूड़ा भी पहना हुआ था। परिणीति चोपड़ा ने अपने करवा चौथ की मेहंदी भी फ्लान्ट की है। उनकी मेहंदी में एक औरत हाथों में छन्नी के लिए चांद का दीदार करती बनाई गई है।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द दलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड है। वही परिणीति चोपड़ा अभी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आई थी यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। परिणीति चोपड़ा की शादी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ हुई है। इसी साल 22 अगस्त को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने शादी रचाई है।
Read More-Aishwarya Rai ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, आराध्या की स्पीच ने जीता फैंस का दिल
