भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ देसी अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमीन पर बैठकर मटन की दावत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान और मुंबई टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी मौजूद हैं। वीडियो में खिलाड़ियों का अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी घर जैसा माहौल महसूस कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने खाने की तारीफ करते हुए इसे देसी और घर जैसा अनुभव बताया। वहीं सरफराज खान भी खाने से इतने खुश नजर आए कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बात करने से ज्यादा मन खाना खाने का हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव ने बताया किसने तैयार करवाया था मटन
वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) जमीन पर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह मनीक भाई का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों के लिए मटन बनवाया है। इसके बाद सूर्या इस पूरे माहौल को घर जैसा देसी अनुभव बताते हैं। उनके साथ बैठे सरफराज खान भी खाने की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। सरफराज कहते हैं कि खाना इतना स्वादिष्ट है कि बोलने का मन नहीं कर रहा, बल्कि सिर्फ खाने का मन हो रहा है। उन्होंने इसके लिए खाना बनवाने वाले व्यक्ति का धन्यवाद भी किया। खिलाड़ियों का यह सादगी भरा अंदाज क्रिकेट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
मैदान पर भी सूर्यकुमार ने दिखाया तूफानी अंदाज
सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुंबई का सामना हैदराबाद से हुआ था। इस मैच में सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 285.71 का रहा। सूर्या की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन से साफ नजर आया कि वह घरेलू क्रिकेट में भी शानदार लय में हैं।
Suryakumar Yadav and Sarfaraz Khan enjoying a “MUTTON PARTY” in a friend’s room. 🥵🔥
Sarfaraz said, “Itna Achcha Khana Bana Hai Ki Baat Karne Ka Man Hi Nahi Kar Raha Hai, Sirf Khane Ka Man Kar Raha Hai.” 😂
SEEING THE PLACE, IT LOOKS LIKE SURYA & SARFARAZ ARE TRULY DOWN-TO-EARTH PERSONALITIES. ❤️
— Mukku (@Cric_Mukku) November 14, 2026
मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिरथ रेड्डी ने 35 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाज मैक्सवेल स्वामीनाथन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 13.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav)के अलावा मुशीर खान ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav)और मुशीर के बीच तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई। इस जीत के बाद मुंबई टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
Read More-IND vs PAK U19 Final: जब आखिरी गेंद पर थम गईं सांसें… हारी हुई बाजी ऐसे पलटकर भारत बना चैंपियन!
