Homeउत्तर प्रदेशबस्तीबस्ती में सियासी जंग को रमाकान्त पांडेय ने दिया नया मोड़, मनीष...

बस्ती में सियासी जंग को रमाकान्त पांडेय ने दिया नया मोड़, मनीष मिश्रा को बड़ा संदेश—‘टकराव नहीं, विकास में कीजिए मुकाबला’

बस्ती में रमाकान्त पांडेय ने मनीष मिश्रा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा संदेश दिया है। उन्होने कहा- आपसी विरोध नहीं, जनता के हित और विकास को बनाएं प्राथमिकता

-

Basti Politics: बस्ती की सियासत में रमाकान्त पांडेय ने अपने एक संदेश के जरिए आपसी टकराव के बजाय सकारात्मक सोच और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। 308-कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रमाकान्त पांडेय ने मनीष मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा और आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। ‘रंगा-बिल्ला’, ‘शिखंडी’ और ‘आसुरी शक्तियों’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के मतभेद को व्यक्तिगत टकराव का रूप नहीं देना चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश है कि समाज में पहचान बयानबाजी या किसी को नीचा दिखाकर नहीं, बल्कि जनता के बीच किए गए कार्यों और जनसेवा से बनती है। बस्ती जैसे महत्वपूर्ण जनपद को आपसी खींचतान के बजाय विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।

2014 से बस्ती और कप्तानगंज से जुड़ाव, जनसेवा को मानते हैं अपनी जिम्मेदारी

रमाकान्त पांडेय ने अपने सामाजिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली में रहने के बावजूद वर्ष 2014 से उनका अपने गृह जनपद बस्ती और विशेष रूप से 308-कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार जुड़ाव रहा है। गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ जनसुविधाओं और बुनियादी विकास से जुड़े कार्यों में योगदान देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उनका कहना है कि समाजसेवा किसी पद, प्रतिष्ठा या राजनीतिक पहचान की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। वह अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार जनहित के कार्यों में योगदान देते रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रखने की बात कहते हैं। उन्होंने मनीष मिश्रा के समाजसेवा और बस्ती के विकास से जुड़े प्रयासों का भी सम्मान किया। साथ ही स्पष्ट किया कि अच्छे कार्यों की सराहना और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होना चाहिए।रमाकांत पांडेय

- Advertisement -

दो बड़ी शक्तियों का टकराव जनता के हित में नहीं, विकास के मुद्दों पर हो मुकाबला

रमाकान्त पांडेय ने कहा कि जब दो बड़ी शक्तियां आपस में टकराती हैं तो उसका नुकसान अंततः जनता को उठाना पड़ता है और इसका लाभ कोई तीसरी शक्ति उठा लेती है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग अपनी ऊर्जा आपसी विरोध में खर्च करने के बजाय बस्ती के विकास में लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा करनी है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, गरीबों के कल्याण और बेहतर जनसुविधाओं के लिए होनी चाहिए। मनीष मिश्रा सहित जनपद के सभी सामाजिक और राजनीतिक लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी की राह में बाधा बनने के बजाय अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति और सामाजिक जीवन में व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से अधिक महत्व जनता की समस्याओं के समाधान को मिलना चाहिए। बस्ती में मुकाबला किसी व्यक्ति को हराने का नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतने और क्षेत्र को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का होना चाहिए।

Read More-अमित शाह से मुलाकात के बाद संजय निषाद ने खोले पत्ते, यूपी की इन सीटों पर ठोक सकते हैं बड़ा दावा!

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts