Homeदेशअनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का रिश्ता कैसे हुआ पक्का?...

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का रिश्ता कैसे हुआ पक्का? होने वाले सास-ससुर ने किया बड़ा खुलासा

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार से होगी। होने वाले सास-ससुर ने बताया कैसे तय हुआ रिश्ता और बहू के स्वागत के लिए क्या हैं खास तैयारियां।

-

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। 25 नवंबर को शिवांगी की शादी बिहटा के ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से होने जा रही है। इस बीच होने वाले सास-ससुर ने मीडिया के सामने बताया कि आखिर यह रिश्ता कैसे तय हुआ और बहू के स्वागत के लिए परिवार ने क्या खास तैयारी की है।

अनंत सिंह की बेटी से कैसे जुड़ा रिश्ता? होने वाले ससुर ने बताई पूरी कहानी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शिवांगी की शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से तय हुई है। शादी 25 नवंबर को होगी। इस बीच होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह रिश्ता लड़की वालों की तरफ से आया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपस में बातचीत की और सहमति बनने पर शादी पक्की कर दी गई। रणविजय सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के परिवार से रिश्ता जुड़ना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है।

- Advertisement -

बहू के स्वागत के लिए बनाया नया घर, गृह प्रवेश की भी तैयारी

शिवांगी के स्वागत के लिए बिहटा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 स्थित कृष्णा नगर में खास तैयारियां की जा रही हैं। रणविजय कुमार सिंह ने यहां करीब दो कठ्ठा जमीन पर नया मकान बनवाया है। इसी घर में परिवार की पहली बहू का स्वागत होगा। रणविजय सिंह के मुताबिक, शादी से पहले नए मकान में गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसके साथ ही बेटे ऋषिकेश का जनेऊ संस्कार भी इसी घर में होगा। परिवार मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव का रहने वाला है, लेकिन अब इकलौते बेटे की शादी नए घर से करने की तैयारी है। घर को लेकर परिवार में खास उत्साह है।

अमेरिका में नौकरी करते हैं दूल्हे राजा, शादी के बाद विदेश जाएगी जोड़ी

शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार की पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है। उन्होंने 10वीं और 12वीं की शिक्षा अहमदाबाद से पूरी की। इसके बाद अमेरिका से ग्रेजुएशन और एमबीए की पढ़ाई की। फिलहाल वह अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। ऋषिकेश की छोटी बहन कोमल कुमारी भी अमेरिका में एमबीबीएस डॉक्टर हैं। शादी की रस्मों के तहत ऋषिकेश का तिलक पटना के एक रिजॉर्ट में आयोजित होगा। वहीं, 25 नवंबर को बिहटा से बारात मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां जाएगी। शादी के बाद कुछ समय परिवार के साथ रहने के बाद शिवांगी और ऋषिकेश अमेरिका रवाना होंगे।

होने वाली सास ने कही दिल छू लेने वाली बात, बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी

शिवांगी की होने वाली सास आशा देवी भी इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके बेटे का रिश्ता इतने बड़े परिवार में तय होगा। आशा देवी ने साफ कहा कि शिवांगी उनके घर में बहू बनकर जरूर आएंगी, लेकिन वह उन्हें बहू की तरह नहीं बल्कि अपनी बेटी की तरह रखेंगी। उन्होंने कहा कि एक बेटी को दूसरे घर विदा करेंगी तो दूसरी बेटी उनके घर आ रही है। यही वजह है कि पूरे परिवार में शादी को लेकर उत्साह है। अब दोनों परिवारों को 25 नवंबर का इंतजार है, जब बिहटा से बारात अनंत सिंह के गांव नदवां पहुंचेगी और शिवांगी की नई जिंदगी की शुरुआत होगी।

Read more-तीन बच्चों की मां को हुआ 13 साल छोटे युवक से प्यार, थाने में पति ने जो कहा उससे सब रह गए दंग

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts