HomeराजनीतिUP 2027 चुनाव से पहले BJP में हड़कंप! सामने आई ऐसी सर्वे...

UP 2027 चुनाव से पहले BJP में हड़कंप! सामने आई ऐसी सर्वे रिपोर्ट कि उड़ गई 68 फीसदी विधायकों की नींद!

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP के आंतरिक सर्वे में गोरखपुर क्षेत्र के 68 प्रतिशत विधायकों की रिपोर्ट खराब आई है। जानिए किन जिलों के विधायकों का कट सकता है टिकट।

-

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर एक आंतरिक सर्वे ने खलबली मचा दी है। संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र में कराए गए गोपनीय आकलन में वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र के कुल 34 विधायकों में से 23 विधायकों की स्थिति जनता के बीच संतोषजनक नहीं पाई गई है। यानी करीब 68 प्रतिशत जनप्रतिनिधि पार्टी के पैमाने पर खरे नहीं उतरे हैं, जिससे आगामी चुनाव में उनके टिकट कटने की संभावना बढ़ गई है।

तीन अलग-अलग स्तरों पर परखा गया कामकाज

जानकारी के अनुसार, यह सर्वे भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन और प्रदेश नेतृत्व की ओर से तीन अलग-अलग स्तरों पर कराया गया है। इस मूल्यांकन में विधायकों के विकास कार्यों, क्षेत्र में उनकी सक्रियता, आम जनता के बीच पकड़ और कार्यकर्ताओं से संवाद को मुख्य आधार बनाया गया। BJPतीनों ही स्तरों से मिले फीडबैक में अधिकतर विधायकों के प्रति नाराजगी की बात सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान आगामी विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए और जिताऊ चेहरों पर दांव लगा सकता है।

- Advertisement -

मजबूत गढ़ माने जाने वाले जिलों में भी विधायकों के खिलाफ नाराजगी

इस आंतरिक सर्वे की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि असंतोष केवल कमजोर सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले जिलों में भी विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है।BJP गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन सर्वे में इनमें से छह विधायकों की रिपोर्ट कमजोर पाई गई है। इसके अलावा देवरिया में सात में से पांच, कुशीनगर में छह में से चार और महराजगंज में पार्टी के तीनों विधायकों का फीडबैक नकारात्मक बताया जा रहा है।

पूर्वांचल के अन्य जिलों का भी हाल बुरा, नेताओं में बढ़ी बेचैनी

गोरखपुर के साथ-साथ आसपास के अन्य जिलों की तस्वीर भी पार्टी नेतृत्व के लिए चिंताजनक बनी हुई है। बस्ती जिले में भाजपा के एकमात्र विधायक की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली है, जबकि सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में तीन-तीन विधायकों में से एक-एक की रिपोर्ट खराब आई है। BJPयही हाल आजमगढ़ मंडल के जिलों का भी है, जहां मऊ के एकमात्र भाजपा विधायक और बलिया के दो में से एक विधायक का प्रदर्शन कमजोर आंका गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही संबंधित विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है।

Read More-रात के अंधेरे में डासना जेल से लाए गए आजम खान! ED दफ्तर पहुंचते ही छलका दर्द, कहा- ‘एक मुसलमान ने…’ 

 

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts