Homeदेशबांदा में दर्दनाक खौफनाक मंजर: मेला देख लौट रहे जीजा-साले को ट्रेलर...

बांदा में दर्दनाक खौफनाक मंजर: मेला देख लौट रहे जीजा-साले को ट्रेलर ने 5 मीटर तक घसीटा; हेलमेट न होने से चली गई जान!

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में मेला देखकर लौट रहे जीजा और साले को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

-

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दीपावली के मेले से खुशी-खुशी लौट रहे जीजा और साले की सड़क पर दर्दनाक मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के सहुरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक बेलगाम और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक वाहन के साथ करीब पांच मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। इस भीषण हादसे ने न सिर्फ दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फतेहपुर से मेला देखकर लौट रहे थे तीनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुरा कस्बे के गड़रिया अंश पडुनिया डेरा निवासी अर्जुन का 16 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र, अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई लोकपाल और रिश्ते के जीजा 19 वर्षीय दशरथ (निवासी कछार डेरा, पैलानी) के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार दोपहर फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में दीपावली का मेला देखने गया था। मेला घूमने के बाद जब देर शाम तीनों एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में एक पलक झपकते ही यह बड़ी अनहोनी हो गई। सबसे हैरान करने वाली और दुखद बात यह रही कि हादसे के वक्त बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

- Advertisement -

पलरा और दोहतरा गांव के बीच काल बनकर आया ट्रेलर

चिल्ला थाने के पलरा और दोहतरा गांव के बीच सहूरपुर मोड़ के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दशरथ और पुष्पेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका चचेरा भाई लोकपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस की डायल 112 सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दशरथ और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही वाहन की तलाश

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक युवकों के घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल लोकपाल ने अस्पताल में दर्द से कराहते हुए बताया कि जीजा के बुलाने पर ही वे सभी मेला देखने गए थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। मृतका पुष्पेंद्र डेढ़ महीना पहले ही महाराष्ट्र से कमाकर अपने घर लौटा था। वहीं, स्थानीय थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए ट्रेलर व उसके चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read more-धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में खुलकर उतरे राजा भैया, हिंदुओं को लेकर दिया ऐसा बयान, सियासी गलियारों में मची हलचल!

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts