Homeदेशराम मंदिर में महाआरती के बाद बड़ा बवाल: बजरंगबली के पोस्टर फाड़े,...

राम मंदिर में महाआरती के बाद बड़ा बवाल: बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, बोर्ड पर पोता काला रंग; दो गिरफ्तार और उठे कई सनसनीखेज सवाल!

-

मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल नाका के राम मंदिर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक धार्मिक आयोजन के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष द्वारा मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। आरोप है कि इस दौरान मंदिर के अंदर तोड़फोड़ की गई, बजरंगबली की तस्वीर वाले पोस्टरों को फाड़ दिया गया और मंदिर के बोर्ड पर काले रंग का स्प्रे पेंट कर दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी और जान से मारने की खौफनाक धमकी

इस पूरे विवाद के दौरान आरोपियों ने हदें पार करते हुए मंदिर के सुरक्षा गार्ड नंदलाल केवट को भी अपना निशाना बनाया। शिकायत के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमित पाठक और उसके साथियों ने गार्ड के साथ गाली-गलौज की और मंदिर की सभी लाइटें जबरन जलाने का दबाव बनाया। जब गार्ड ने इसका विरोध किया, तो उसका कॉलर पकड़कर उसे बेरहमी से धमकाया गया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “तू रात में मंदिर में अकेला रहता है, तुझे काटकर जंगल में फेंक देंगे।” इस खौफनाक धमकी के बाद से मंदिर के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय निवासी दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

- Advertisement -

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर के ट्रस्टी जयेश पटेल ने आरे पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 15 लोगों में से मुख्य आरोपियों—अमित पाठक और विनोद मिश्रा—को धर दबोचा। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तलोजा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाकी अन्य उपद्रवियों की पहचान करके उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

जमीन कब्जाने का रैकेट और राजनीतिक संरक्षण की उठी मांग

यह मामला सिर्फ मंदिर में तोड़फोड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक बड़े अवैध रैकेट से जुड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे क्षेत्र में जमीन कब्जाने, अवैध झोपड़ियां बनाकर बेचने और डर का माहौल पैदा करने का एक संगठित खेल चल रहा है। नागरिकों ने इस बात की भी आशंका जताई है कि इस गिरोह को किसी स्थानीय विधायक का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जनता और ट्रस्ट के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए और पर्दे के पीछे छिपे असली राजनीतिक चेहरों बेनकाब किया जाए।

Read more-मिस्र में दो एक्सप्रेस ट्रेनों की भीषण टक्कर, 7 की मौत और 100 से अधिक घायल; पटरियों पर पसरा मातम

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts