Homeखेलमैदान पर अचानक गिरा बांग्लादेश का स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाना...

मैदान पर अचानक गिरा बांग्लादेश का स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर; अस्पताल में भर्ती होने की आई नौबत

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में शादमान इस्लाम को फील्डिंग के दौरान टखने में गंभीर चोट लग गई। दर्द से कराहते खिलाड़ी को स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया और MRI जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

-

Shadman Islam Injury: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ा हादसा हो गया। मुकाबले के दूसरे दिन बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (Shadman Islam) फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। घटना वेस्टइंडीज की पारी के 78वें ओवर में हुई। आमिर जांगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला था। गेंद का पीछा करते हुए शादमान इस्लाम (Shadman Islam) उसे उठाने पहुंचे, लेकिन आउटफील्ड में मौजूद ओस के कारण उनका पैर फिसल गया। गिरते समय उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया। चोट लगते ही वह मैदान पर गिर पड़े और दर्द से कराहने लगे। साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे।

स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले गए, MRI जांच के लिए अस्पताल पहुंचे

शादमान इस्लाम (Shadman Islam) की चोट इतनी गंभीर नजर आ रही थी कि उन्हें अपने पैरों पर चलकर मैदान छोड़ना संभव नहीं हुआ। मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और फिर स्ट्रेचर की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, शादमान इस्लाम (Shadman Islam) MRI स्कैन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह दूसरे टेस्ट के बाकी मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। शादमान इस्लाम (Shadman Islam) की चोट ने बांग्लादेशी टीम की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले टेस्ट में लगाया था शतक, वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाए 356 रन

शादमान इस्लाम (Shadman Islam) के लिए यह सीरीज अब तक अच्छी रही है। मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए थे। ऐसे में अगर वह चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर होते हैं तो बांग्लादेश की बल्लेबाजी को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। टीम की ओर से आमिर जांगू ने 133 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने छह विकेट हासिल किए।

Read More-बेटी की हत्या के आरोपी दामाद के साथ फरार हुई सास! बीमार पति को छोड़कर ले गई लाखों के पुश्तैनी जेवर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts