Akhilesh Yadav-Rampur Visit: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की राजनीति में रामपुर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 22 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) से होगी। इस दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव दोपहर 12:20 बजे जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से रामपुर जेल जाएंगे और दोपहर करीब 12:45 बजे आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात करेंगे।
जेल में बातचीत के बाद अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर भी जाएंगे, जहां वह उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। बताया गया है कि सपा अध्यक्ष रामपुर में लगभग डेढ़ से दो घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरे की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर चुनाव से पहले अखिलेश यादव और आजम खान (Azam Khan) की मुलाकात कितनी अहम साबित हो सकती है।
ओवैसी के निशाने पर थे अखिलेश, अब Azam Khan से मिलने के क्या हैं सियासी मायने?
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का रामपुर दौरा ऐसे समय पर तय हुआ है, जब आजम खान (Azam Khan) को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी जारी है। कुछ दिन पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने आजम खान (Azam Khan)के जेल में रहने के मुद्दे पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)को निशाने पर लिया था। ओवैसी के बयानों के बाद सपा अध्यक्ष के रामपुर पहुंचने के कार्यक्रम को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की इस मुलाकात का उद्देश्य क्या है, इसे लेकर जारी कार्यक्रम में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
हाल ही में आजम खान (Azam Khan) की पत्नी तंजीम फातिमा ने भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि सपा प्रमुख को जब भी समय मिलेगा, वह रामपुर आकर आजम खान (Azam Khan) से मिल सकते हैं। इसके अलावा, 19 अक्टूबर को सपा नेता यूसुफ मलिक ने भी रामपुर जेल में आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात की थी। अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के दौरे से पार्टी के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर चर्चा और तेज होने की संभावना है।
2027 चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों पर नजर?
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आजम खान (Azam Khan)की मुलाकात को सपा की आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजम खान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और रामपुर की राजनीति में उनका लंबे समय से प्रभाव रहा है।
दूसरी ओर, ओवैसी की जनसभाओं और उनके बयानों के कारण मुस्लिम मतदाताओं के बीच राजनीतिक समर्थन को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात को पार्टी के पुराने नेताओं के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति या किसी खास राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सबसे अहम बात यह है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लंबे समय से जेल में बंद आजम खान (Azam Khan) से मिलने रामपुर पहुंच रहे हैं। अब इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की बातचीत और उससे जुड़े राजनीतिक संकेतों पर सभी की नजर रहेगी।
Read More- UP चुनाव से पहले राजा भैया के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मुलाकात में किस पर हुई बातचीत?
