Friday, February 6, 2026
Homeखेलमैच से पहले मुश्किल में पड़े Team India के कप्तान, पुलिस ने...

मैच से पहले मुश्किल में पड़े Team India के कप्तान, पुलिस ने काटा रोहित शर्मा का चालान, जाने वजह

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुश्किल में पड़ गए हैं। क्योंकि पुलिस ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का चालान काट दिया है।

-

Rohit Sharma: स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में लगातार सेमीफाइनल के करीब पहुंच रहे हैं। लेकिन आपको बता दे कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुश्किल में पड़ गए हैं। क्योंकि पुलिस ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का चालान काट दिया है।

पुलिस ने किया रोहित शर्मा का चालान

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच मैच पुणे में खेला जाएगा। पुणे में मैच खेलने के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खुद अपनी लग्जरी कर चला कर पुणे पहुंचे हैं लेकिन इस दौरान रास्ते में रोहित शर्मा का तीन बार चालान काटा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा हाईवे पर ओवर स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर रोहित शर्मा लगभग 200 की स्पीड से ड्राइविंग कर रहे थे। जबकि पुणे और मुंबई की एक्सप्रेसवे पर हाई स्पीड 100 है। रोहित शर्मा को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण चालान किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्ल्ड कप में शतक लगा चुके हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी। जिस कारण वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts