Homeदेश‘विधानसभा’ वाली Reel ने खोला राज, ऐसे फर्जी IAS बनकर तृप्ति ने...

‘विधानसभा’ वाली Reel ने खोला राज, ऐसे फर्जी IAS बनकर तृप्ति ने पति समेत कई लोगों को लगाया लाखों का चूना

मध्य प्रदेश में फर्जी IAS अधिकारी तृप्ति सिंह राजपूत गिरफ्तार हुई हैं। सरकारी नौकरी और बिजनेस लीज दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेज और ‘Government of India’ लिखी कार का खुलासा हुआ।

-

मध्य प्रदेश में खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाली 30 वर्षीय तृप्ति सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर उसकी एक रील वायरल हुई। वीडियो में तृप्ति दो महिलाओं के साथ नजर आई और दावा किया कि वह मध्य प्रदेश विधानसभा आई है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो विधानसभा का नहीं, बल्कि मानव संग्रहालय की गैलरी का था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचना शुरू किया।

IAS बनने का दिखावा, महिलाओं से भी ठगी

जांच के दौरान सामने आया कि तृप्ति खुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर बताती थी। उसने सरकारी नौकरी और बिजनेस से जुड़े काम दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे लिए। वीडियो में नजर आईं दो महिलाओं ने पुलिस को बताया कि तृप्ति ने उन्हें IAS अधिकारी की तरह एक्टिंग करने के लिए कहा था। आरोप है कि उनसे भी करीब 3-3 लाख रुपये लिए गए।

नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 9.80 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक अप्रैल 2025 में तृप्ति अपने भाई सुधांशु सिंह के साथ चंदेरी के एक टूरिज्म होटल में रुकी थी। वहां उसने चार युवकों को HRD मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उनसे 9.80 लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज लिए गए। तृप्ति के पति ने भी पुलिस को बताया कि उसने खुद को IAS अधिकारी बताकर ही उससे शादी की थी। फिलहाल दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है।

घर से मिले फर्जी कार्ड, लेटरहेड और सरकारी गाड़ी

पुलिस ने तृप्ति के घर की तलाशी ली तो कई संदिग्ध सामान बरामद हुए। इनमें ‘Government of India’ लिखी टोयोटा इनोवा, फर्जी IAS लेटरहेड, आईडी कार्ड, जॉइनिंग लेटर और LBSNAA मसूरी से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं। एक फर्जी CBI पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस को शक है कि कुछ दस्तावेज AI की मदद से तैयार किए गए हो सकते हैं। जांच में दो ऐसे लोगों की पहचान भी हुई है, जो कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और स्टांप तैयार करके देते थे। पुलिस अब लैपटॉप, बैंक खातों और डिलीट किए गए डेटा की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।

Read more-इलाज के बाद मौत, फिर शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं… मेडिकल कॉलेज में रोता रहा गरीब परिवार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts