इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश की राजनीति में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी गठबंधन सरकार लगातार 1,413 दिनों से सत्ता में बनी हुई है। इसी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी “मित्र” बताते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दिखाता है। मोदी ने उन्हें आने वाले समय के लिए सफलता की शुभकामनाएं भी दीं।
PM मोदी ने भारत-इटली संबंधों का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संदेश में सिर्फ मेलोनी के राजनीतिक रिकॉर्ड की बात नहीं की, बल्कि भारत और इटली के रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेलोनी के साथ उनकी दोस्ती और सहयोग ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में मदद की है। मोदी ने उम्मीद जताई कि भारत और इटली मिलकर दोनों देशों के लोगों के बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। दरअसल, मेलोनी और पीएम मोदी के बीच कई मौकों पर मुलाकात और बातचीत हो चुकी है।
Congratulations to my friend Prime Minister Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy’s postwar history. This milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership.
Her friendship has also been…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
अक्टूबर 2022 में संभाली थी PM पद की जिम्मेदारी
जियोर्जिया मेलोनी अक्टूबर 2022 में इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं। इटली में गठबंधन सरकारों के जल्दी बदलने का इतिहास रहा है, ऐसे में उनकी सरकार का इतने लंबे समय तक टिके रहना बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। मेलोनी ने भी कहा है कि लंबे समय तक स्थिर सरकार रहने से देश को योजनाओं पर लगातार काम करने और जरूरी फैसले लेने में मदद मिलती है। हालांकि, उनके सामने आगे भी कई राजनीतिक चुनौतियां हैं। अगले चुनाव से पहले सरकार को कई अहम मुद्दों पर जनता का भरोसा बनाए रखना होगा।
Read more=9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग: सुरंग से आई आवाज ‘ठीक है’ और फिर हुआ चमत्कार
