HomeEntertainmentरात में Shahrukh Khan के घर मन्नत में अचानक दिखे दो सांप,...

रात में Shahrukh Khan के घर मन्नत में अचानक दिखे दो सांप, एक 8 फीट लंबा निकला; जानें फिर क्या हुआ

Shahrukh Khan के बंगले मन्नत में दो सांप मिलने से हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम ने एक 8 फीट लंबे धामन सांप को पकड़ा, जबकि दूसरा अभी लापता है।

-

Shahrukh Khan News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के मुंबई स्थित मशहूर बंगले ‘मन्नत’ में दो सांप दिखाई देने की खबर से हलचल मच गई। जानकारी मिलते ही सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना रात करीब 8 बजे सांप पकड़ने वाले विक्की दुबे को फोन के जरिए मिली। उन्हें बताया गया कि बांद्रा वेस्ट स्थित मन्नत परिसर में दो सांप नजर आए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद परिसर में सांपों की तलाश शुरू कर दी गई।

सीढ़ियों के नीचे मिला 8 फीट का धामन सांप

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के  बंगले ‘मन्नत’ में रेस्क्यू टीम की तलाश के दौरान एक सांप बंगले में सीढ़ियों के नीचे मिला। जांच के बाद उसकी पहचान धामन सांप के रूप में हुई। यह सांप करीब 8 फीट लंबा बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि धामन को जहरीला सांप नहीं माना जाता। टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ और मुंबई रेंज ऑफिस, ठाणे के कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई थी। हालांकि दूसरा सांप अभी तक नहीं मिल पाया है और उसकी तलाश जारी है। मन्नत जैसे बड़े और खुले परिसर में सांपों का दिखाई देना असामान्य नहीं माना जाता, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मन्नत में सांप मिलने की खबर सामने आने के बाद यह मामला भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल रेस्क्यू टीम की प्राथमिकता दूसरे सांप को सुरक्षित तरीके से ढूंढना है। एक सांप के पकड़े जाने के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरे सांप के अब तक नहीं मिलने के कारण उसकी तलाश की जा रही है।

Read More-सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने रात 2 बजे किया ऐसा काम, सुबह देखा तो परिवार के पैरे तले खिसकी जमीन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts