Homeखेलहमास के समर्थन में उतरे पाक क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान, World Cup के...

हमास के समर्थन में उतरे पाक क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान, World Cup के बीच शेयर किया विवादित ट्वीट

श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बहुत बड़ा योगदान दिया। लेकिन मैच के बाद मोहम्मद रिजवान ने एक विवादित ट्वीट कर दिया है।

-

World Cup 2023: इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी भारत दौरे पर आए हुए हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेल रही है। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आपको बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बहुत बड़ा योगदान दिया। लेकिन मैच के बाद मोहम्मद रिजवान ने एक विवादित ट्वीट कर दिया है।

मोहम्मद रिजवान ने किया विवादित ट्वीट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद एक ट्विटर शेयर किया है। इस ट्वीट को शेयर करते हुए मोहम्मद रिजवान ने लिखा है कि “’ये गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए है। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है। अद्भुत मेहमाननवाजी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत शुक्रिया।” पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान हमास के समर्थन में उतर आए।

श्रीलंका के खिलाफ लगाया था शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में 131 रनों की शानदार पारी खेली है। एक समय ऐसा था जब श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान हार की कगार पर पहुंच गया था लेकिन तभी मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेलते हुए अंत तक पाकिस्तान को जितवाया।

Read More-वर्ल्ड कप के दौरान इस स्टार खिलाड़ी की हुई सर्जरी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts