Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोनवरात्रि में बरसेगी इन लोगों पर मां अंबे की कृपा, ये तीन...

नवरात्रि में बरसेगी इन लोगों पर मां अंबे की कृपा, ये तीन योग चमकाएंगे किस्मत

नवरात्रि में इस बार 30 साल के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। नवरात्रि पूजा की शुरुआत बुधादित्य योग, शश योग और भद्र राजयोग में होगा।

-

Navratri 2023: 15 अक्टूबर दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं ‌। नवरात्रि के दिनों में मां अंबे की पूजा अर्चना करने से सभी दुख दूर होते हैं। नवरात्रि के दौरान कुछ बहुत ही अद्भुत संयोग भी बनने जा रहे हैं जो कुछ राजकीय जातकों के लिए बहुत ही लकी साबित होंगे। नवरात्रि में इस बार 30 साल के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। नवरात्रि पूजा की शुरुआत बुधादित्य योग, शश योग और भद्र राजयोग में होगा। साथ ही, इस बार नवरात्रि में सूर्य बुध का संयोग बनेगा। 30 साल बाद सनी अपनी स्वराशि कुंभ में और बुध स्वराशि में रहकर भद्र योग बना रहे हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। नवरात्रि में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। अगर व्यक्ति के बच्चे की करियर की बात हो तो उससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि के लोग इस महीने मालामाल हो सकते हैं। जो नवरात्रि के दौरान व्रत रखता है तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म हो सकता है।

मकर राशि: लोहे के व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। साथ ही भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नवरात्रि के दौरान प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि: दोस्तों की मदद से व्यक्ति का कोई रुका काम पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के लिए अगर कोई व्यक्ति प्रयास कर रहा है तो उसे सफलता मिल सकती। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मेष राशि: व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही विशेष रहेगा। साथी परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा इस राशि के लोगों को वाहन और मकान लेने का सुख मिल सकता है।

Read More-शनि मार्गी होकर बनाने जा रहे शश राजयोग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts