HomeEntertainmentतलाक के बाद राजीव के साथ गणेश चतुर्थी मानती दिखी चारु असोपा,...

तलाक के बाद राजीव के साथ गणेश चतुर्थी मानती दिखी चारु असोपा, शेयर की इनसाइड तस्वीर

इसी बीच गणेश चतुर्थी की एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें और यूट्यूब व्लॉग शेयर किया है। जिसमें वह अपने एक पति राजीव सिंह और बेटी जियाना के साथ गणपति बप्पा की पूजा करती हुई दिखाई दे रही है।

-

Charu Asopa: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री चारु असोपा ने अभी हाल ही में गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया है। राजीव सेन के साथ तलाक लेकर चारु असोपा ने सभी को हैरान कर दिया था। अब इसी बीच गणेश चतुर्थी की एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें और यूट्यूब व्लॉग शेयर किया है। जिसमें वह अपने एक पति राजीव सिंह और बेटी जियाना के साथ गणपति बप्पा की पूजा करती हुई दिखाई दे रही है।

एक्स पति के साथ सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी

चारु असोपा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें देखा जा सकता है की एक्ट्रेस फेस्टिव मोड में नजर आ रही है। उन्होंने एथनिक अटायर कैरी किया हुआ है चारु रेड कलर की सूट में सजी-धजी दिखाई दे रही हैं। जियाना के साथ उनके पापा राजीव सेन भी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राजीव गणपति बप्पा की आरती भी करते दिख रहे हैं। चारु ने गणपति सेलिब्रेशन की कई सारी मेमोरेबल फोटो शेयर की है। इसके अलावा राजीव सेन भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपनी एक्स वाइफ और बेटी के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चारु और राजीव ने की थी लव मैरिज

आपको बता दे चारु और राजीव ने साल 2019 में लव मैरिज की थी। राजीव सेन बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई हैं तो वही चारु असोपा टीवी की फेमस अभिनेत्री मानी जाती हैं। 2023 में इन्होंने तलाक ले लिया। राजीव और चारु की एक बेटी है जिसका नाम जियाना है। अलग होने के बाद भी अपनी बेटी के लिए वह दोनों एक साथ हो जाते हैं। अलग होते ही दोनों ने एक दूसरे पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे।

Read More-एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का सलमान खान पर फिर फूटा गुस्सा, कैटरीना को लेकर भी किया चौकाने वाला खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts