CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में Chennai Super Kings ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खेली, जिन्होंने 56 गेंदों में 115 रन ठोके और मैच का रुख बदल दिया। वहीं आयुष म्हात्रे ने भी 59 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में Delhi Capitals की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम के ढहने से टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई और मुकाबला हार गई।
स्टब्स की तूफानी पारी के बाद भी नहीं मिली जीत
दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत की उम्मीद तक पहुंचा दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि वह अकेले ही मैच पलट देंगे। लेकिन 19वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर उनका विकेट गिरते ही पूरा मैच पलट गया। उस समय दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन चाहिए थे, लेकिन स्टब्स के आउट होते ही टीम का मोमेंटम टूट गया और दिल्ली हार की ओर बढ़ गई।
आउट होते ही बवाल: गुस्से में फेंका हेलमेट
आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स अपना आपा खो बैठे। ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही उन्होंने पहले अपना बैट फेंका और फिर गुस्से में अपना हेलमेट भी जोर से फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आउट होने से पहले उन्होंने अंपायर से ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन ओवर के बीच इसकी इजाजत नहीं मिली। इसी फैसले से वह नाराज थे। इसी दौरान मैदान के बाहर भी माहौल गर्म हो गया, जहां नितीश राणा और टीम के कोच हेमांग बदानी की अंपायर से तीखी बहस देखने को मिली। इस पूरे घटनाक्रम ने मैच को और ज्यादा विवादित बना दिया।
🚨 DC Camp Angry on Umpire Decision 🚨
DC coach Hemang Badani and Nitish Rana were angry on umpire after Tristan Stubbs was not allowed to change his gloves during the over.
The decision upset the DC camp, and on the very next ball, Stubbs got out. pic.twitter.com/qGHdCe6tQL— Cricket Vaira (@ramgaming242) April 11, 2026
Stubbs asked to change his gloves just before the wicket ball and Umpire didn’t allow it, now DC management is furious and ofcourse CSK is involved in another spooky decision. pic.twitter.com/jkkImLB5Bq
— Avay Sha (@avay_69) April 11, 2026
संजू सैमसन और ओवरटन बने मैच के हीरो
चेन्नई की जीत में सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा, जिन्हें उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पारी उनके लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और दिल्ली की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ Chennai Super Kings ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि Delhi Capitals को हार का बड़ा झटका लगा।
