Mathura में यमुना नदी पर हुआ दर्दनाक बोट हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया है। शुक्रवार को पर्यटकों और श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट अचानक नदी के बीच पलट गई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 37 लोग सवार थे और ये सभी लोग दर्शन के लिए Vrindavan जा रहे थे। हादसे के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है।
तेज हवा, टक्कर और फिर मौत का मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तेज हवाओं के कारण नाव संतुलन खोने लगी। इसी दौरान नाव गहरे पानी में पहुंचकर एक तैरते हुए पोंटून से टकरा गई और अचानक पलट गई। बताया गया कि हाल ही में पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल हटाया गया था, लेकिन उसके कुछ हिस्से नदी में ही रह गए थे। जैसे ही नाव पलटी, लोग पानी में गिर पड़े और बचाव के लिए चीख-पुकार मच गई। मौके पर तुरंत State Disaster Response Force, फायर ब्रिगेड और सेना की टीमें पहुंचीं। करीब 50 स्थानीय गोताखोरों ने भी राहत कार्य में हिस्सा लिया। एक गोताखोर ने बताया कि उसने अकेले ही 15 लोगों को बाहर निकाला।
VIDEO | Mathura, Uttar Pradesh: Rescue operations are ongoing after a boat carrying tourists capsized in the Yamuna in Vrindavan on Friday afternoon, leaving at least 10 people dead and several others missing.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DeOidUY6d6
— Press Trust of India (@PTI_News) April 11, 2026
“कल तक सब ठीक थे…” परिजनों का दर्द
इस हादसे ने सबसे ज्यादा दर्द उन परिवारों को दिया है, जिन्होंने अपने अपनों को खो दिया या जिनका अब तक कोई पता नहीं चला। एक पीड़ित परिवार की सदस्य ने बताया, “कल शाम तक सब ठीक थे, वीडियो भेज रहे थे, हंस रहे थे… और अचानक फोन आया कि बोट पलट गई।” दूसरी महिला ने रोते हुए कहा, “बच्चे मथुरा-वृंदावन घूमने गए थे, स्टेटस में खुश नजर आ रहे थे, अब पता नहीं कौन कहां है।” लापता लोगों में मानिक टंडन, पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकतर यात्री Ludhiana और पंजाब के अन्य शहरों से आए श्रद्धालु थे।
लाइफ जैकेट नहीं, सुरक्षा में लापरवाही?
हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा गया कि हादसे से कुछ देर पहले तक सभी यात्री “राधे-राधे” का जाप करते हुए खुश नजर आ रहे थे। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सहायता का ऐलान किया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Read More-ऑनलाइन बाइक बुक की… दरवाजे पर AK-47 लेकर पहुंचा राइडर! विदेशी युवक के साथ जो हुआ, देख रह जाएंगे दंग
