Homeदुनियाडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, मुजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को...

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, मुजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को मिलेंगा 92 करोड़ रुपये का इनाम!

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई और IRGC के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी देने पर 92 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया। जानें इनाम की राशि, अमेरिकी सैन्य तैयारी और ईरानी प्रतिक्रिया।

-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (Mujtaba Khamenei) और आईआरजीसी (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों के लिए भारी इनाम की घोषणा की है। इस इनाम की रकम 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 92 करोड़ 47 लाख 48 हजार रुपये है। अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ ऑपरेशन के तहत यह घोषणा की गई है, जो राजनयिक सुरक्षा सेवा द्वारा चलाई जाती है। यह इनाम उन लोगों के लिए है, जो मुजतबा खामेनेई या उनके सहयोगियों से जुड़ी ठोस जानकारी देंगे।

टारगेट पर मुजतबा और अन्य ईरानी नेता

अमेरिका ने इनाम की घोषणा में उन ईरानी नेताओं का नाम भी शामिल किया है जो वैश्विक स्तर पर आईआरजीसी के अभियानों की योजना और क्रियान्वयन में शामिल हैं। इनमें सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई (Mujtaba Khamenei) , उनके कार्यालय के उप-चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, और ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी शामिल हैं। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों में मुजतबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन जिंदा हैं। इस हमले और इनाम की घोषणा के बाद ईरान में राजनीतिक और सुरक्षा चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

अमेरिका और इज़राइल की सैन्य तैयारी

अमेरिका ने इस क्षेत्र में लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया भेजा जा रहा है। यह कदम अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर लगातार दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इस बढ़ी हुई सैन्य मौजूदगी से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है, और जंग लंबी खिंच सकती है। ट्रंप का कहना है कि उनका मकसद ईरान को जल्दी “सरेंडर” करने पर मजबूर करना है।

ईरानी प्रतिक्रिया और वैश्विक असर

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (Mujtaba Khamenei) की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कयास तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हुई थी, जबकि (Mujtaba Khamenei) को हल्की चोटें आईं। इस घटना ने ईरान के अंदर और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा, तेल की आपूर्ति और राजनीतिक स्थिरता पर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और इज़राइल की रणनीति से ईरानी नेतृत्व पर दबाव बढ़ेगा, लेकिन इस कदम से मध्य पूर्व में तनाव भी बढ़ सकता है।

Read More-‘इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ…’ संभल के सीओ का बयान वायरल, आखिर कौन हैं कुलदीप कुमार

Read More-दिल्ली में बड़ा खुलासा! LPG सिलेंडरों का काला बाजार पकड़ा गया, आम जनता में हड़कंप

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts