Friday, February 27, 2026
Homeदेशमदद का झांसा, शराब का नशा और हैवानियत की हद… ऑटो ड्राइवर...

मदद का झांसा, शराब का नशा और हैवानियत की हद… ऑटो ड्राइवर ने साथियों संग रची दरिंदगी की साजिश

गुरुग्राम में नेपाली महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदद के बहाने ऑटो चालक और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया।

-

गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निजी नौकरी से लौट रही 26 वर्षीय नेपाली महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह वारदात तब हुई, जब महिला मदद की उम्मीद में एक ऑटो रिक्शा में बैठी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। मंगलवार को वह अपने एक परिचित से मिलने दिल्ली से सटे गुरुग्राम पहुंची थी। लेकिन जब वह दोस्त नहीं मिला, तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी दौरान उसने शराब का सेवन कर लिया। नशे की हालत में उसने घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया, जिसमें चालक के अलावा पहले से दो युवक मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार, वह इतनी नशे में थी कि उसे रास्ते या घटनाओं की स्पष्ट याद नहीं रही।

होश आई तो बदली हुई थी दुनिया (खौफनाक खुलासा)

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया, तो वह गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा इलाके के एक अनजान कमरे में थी। वहां उसे एहसास हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की हालत बेहद खराब थी और वह मानसिक रूप से भी टूट चुकी थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने खुद को संभाला और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को उसने सदर थाना, गुरुग्राम में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी एक ऑटो चालक है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर नशे की हालत में महिलाओं की असुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more-JNU में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुलिस से भिड़े छात्र, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts