Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentमाथे पर चंदन,गले में माला,मंगेतर राघव चड्ढा के साथ महाकाल के दर्शन...

माथे पर चंदन,गले में माला,मंगेतर राघव चड्ढा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति,कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल

मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अभी हाल ही में महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। परिणीति और राघव ने बाबा के दर्शन करने के बाद उनकी आरती भी की।

-

Parineeti Raghav: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) अपने मंगेतर और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंची हैं। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें परिणीति और राघव का सादगी भरा अंदाज देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

महाकाल की भक्ति में लीन हुई परिणीति

मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अभी हाल ही में महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। परिणीति और राघव ने बाबा के दर्शन करने के बाद उनकी आरती भी की। जहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में राघव अपनी होने वाली पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ पूजा आराधना करते हुए नजर आए। चांदी द्वार पर परिणीति और राघव ने माथा टेका। हालांकि इस दौरान दोनों गर्भ ग्रह के दर्शन नहीं कर पाए। मंदिर के पंडित ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की परम भक्त हैं और पिछले साल भी वह आरती में पहुंची थी। जहां राघव चड्ढा ने पीली धोती पहनी थी तो वहीं परिणीति चोपड़ा पिंक साड़ी में खूबसूरत लग रही थी। माथे पर चंदन और गले में माला डाले हुए महादेव की भक्ति में लीन होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी की डेट भी आई सामने

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट भी सामने आ गई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 में 2023 को सगाई कर ली थी और अब 25 सितंबर 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक शादी की डेट को लेकर कपल की तरफ से कोई कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसी डेट को दोनों शादी कर सकते हैं।

Read More-Urfi Javed ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस, पतले से तार पर टिका टॉप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts