Homeदेशसूरत में केमिकल फैक्ट्री में भीषड़ आग, आसमान में उठा आग का...

सूरत में केमिकल फैक्ट्री में भीषड़ आग, आसमान में उठा आग का गुबार; 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, इलाके में हड़कंप

सूरत के पलसाना इलाके में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर, फोम और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी।

-

गुजरात के सूरत जिले के पलसाना इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब माखीगा गांव स्थित श्री बालाजी केमिकल कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर से उठती ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। फैक्ट्री के पास मौजूद मजदूर और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। केमिकल से जुड़ा प्लांट होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए।

टैंकर और टेम्पो भी चपेट में, बढ़ी चुनौती

इस भयावह घटना में फैक्ट्री परिसर में खड़ा केमिकल से भरा एक टैंकर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे आग और अधिक भड़क उठी। इसके अलावा वहां मौजूद एक टेम्पो में भी आग लग गई, जिसने हालात को और गंभीर बना दिया। केमिकल पदार्थ होने के कारण आग के साथ तेज धुआं उठता रहा, जिससे आसपास का इलाका धुएं की चादर में ढक गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही तेज धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे डर और बढ़ गया। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली कराया गया और पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की।

आग बुझाने की कोशिश

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बारडोली, कडोदरा, कामरेज, सचिन समेत आसपास के कई इलाकों से दमकल टीमें बुलाई गईं। दमकल कर्मी लगातार फोम का छिड़काव कर आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि केमिकल आग पर पानी का असर सीमित रहता है। साथ ही, पानी की बौछारों से आसपास के हिस्सों को ठंडा किया जा रहा है, ताकि आग और न फैले। पलसाना पुलिस का काफिला भी घटनास्थल पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आग के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, हालांकि नुकसान भारी होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जैसे-जैसे आग पर नियंत्रण की स्थिति बनेगी, वैसे-वैसे जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Read more-UP में खाद की कालाबाजारी पर योगी सरकार का सख्त हमला, नकली खाद बेचने वालों पर ये एक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts