Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentहाथों में हाथ डाले सड़कों पर पति सिद्धार्थ के साथ नजर आई...

हाथों में हाथ डाले सड़कों पर पति सिद्धार्थ के साथ नजर आई Kiara Advani, स्टाइलिश फ्राॅट में लूटा फैंस का दिल

अभी हाल ही में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई हैं। शुक्रवार रात कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पार्टी में पहुंचे थे इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

-

Kiara Siddharth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फैंस काफी पसंद करते हैं। सिद्धार्थ और कियारा जब भी एक साथ नजर आते हैं तो फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। अब एक बार फिर से कियारा आडवाणी चर्चा में आ गई है। दरअसल इस बार कियारा आडवाणी अपने खूबसूरत स्टाइलिश लुक के कारण चर्चा में हैं। अभी हाल ही में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई हैं। शुक्रवार रात कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पार्टी में पहुंचे थे इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि न्यूली वेड कपल पैपराजी को जमकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान की कियारा -सिद्धार्थ हाथों में हाथ डाले कपल गोल्स सेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि दोनों किसी पार्टी में जा रहे हैं इस दौरान कियारा ने व्हाइट प्रिंटेड फ्लोर फ्रॉक पहनी थी तो वही सिद्धार्थ प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पेंट कैरी किए हुए दिख रहे थे। सिद्धार्थ और कियारा के खूबसूरत लुक ने फैंस का दिल ही जीत लिया है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को निहारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसी साल लिए हैं सात फेरे

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल 2023 में 7 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी राजस्थान के जैसलमेर पैलेस में हुई थी। किराया और सिद्धार्थ शेरशाह फिल्म में एक साथ नजर आए थे। इसी की शूटिंग के दौरान से ही यह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे हालांकि अपनी अफेयर की खबरों पर कभी इन दोनों ने चुप्पी नहीं तोड़ी थी।

Read More-रियल लाइफ ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ आयुष्मान खुराना ने किया डांस, Video हो रहा वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts