HomeराजनीतिBihar Opinion Poll 2025: बिहार में सीएम के तौर पर कौन है...

Bihar Opinion Poll 2025: बिहार में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद? सर्वे के नतीजों ने सबको चौंकाया

Bihar Election Opinion Poll: जानिए किस नेता के नाम पर जनता ने जताया भरोसा, कौन पीछे रहा रेस में?)

-

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जारी MATRIZE-IANS के ताजा ओपिनियन पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सर्वे के मुताबिक, 46 फीसदी लोगों ने एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। वहीं तेजस्वी यादव 15 फीसदी वोटर्स की पसंद बने हैं, जो दूसरे स्थान पर हैं।

सर्वे से यह भी साफ हुआ है कि जनता अब भी नीतीश के अनुभव और शासन की स्थिरता पर भरोसा कर रही है। हालांकि, युवाओं में तेजस्वी के प्रति आकर्षण बढ़ा है, जो आगामी चरणों में नतीजों को प्रभावित कर सकता है।
जानिए आगे किसे मिली कितनी सीटों की भविष्यवाणी और किस नेता की लोकप्रियता घटी…

तेजस्वी, चिराग और प्रशांत किशोर की बढ़ी लोकप्रियता

MATRIZE-IANS सर्वे में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 15% के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चिराग पासवान और प्रशांत किशोर दोनों को 8-8 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।
चिराग पासवान को युवा वोटर्स का खासा समर्थन मिल रहा है, जबकि प्रशांत किशोर की ‘जनसुराज यात्रा’ ने ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ मजबूत की है।
बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी 4 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया, जो बताता है कि पार्टी के भीतर उनकी पहचान धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

सीएम के तौर पर पसंद (MATRIZE-IANS सर्वे)

नीतीश कुमार – 46%

तेजस्वी यादव – 15%

चिराग पासवान – 8%

प्रशांत किशोर – 8%

सम्राट चौधरी – 4%

एनडीए को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा — सर्वे का दावा

सीएम की पसंद के साथ-साथ, MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने विधानसभा सीटों को लेकर भी अनुमान जारी किया है। सर्वे के अनुसार, एनडीए को 153 से 164 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, महागठबंधन को 76 से 87 सीटों के बीच सीमित बताया गया है।
प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 1 से 3 सीटें और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बाकी दलों और निर्दलीयों के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं।
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

यह ओपिनियन पोल बिहार की सभी 243 सीटों पर लोगों से बात कर तैयार किया गया है। सर्वे में ±3% का मार्जिन ऑफ एरर है।

(नोट: यह सर्वे up Varta News द्वारा नहीं किया गया है।)

Read more-यूपी में 23,000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती जल्द, 4,500 से अधिक स्कूलों में खाली पद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts