भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप जीतकर वो कर दिखाया, जो दो साल पहले पुरुष टीम से बस एक कदम दूर रह गया था। दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। लेकिन इस जीत ने एक और दिल को छू लेने वाला पल दे दिया — जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। कैमरे ने उन्हें स्क्रीन पर कैद किया, आंखों में नमी थी और चेहरे पर सुकून कि “जो हमसे न हो सका, उन्होंने कर दिखाया।”
रोहित की आंखों में दो साल पुरानी यादें ताजा
2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। उस समय देशभर में जो दर्द था, वो हर क्रिकेटप्रेमी की याद में दर्ज है। लेकिन रविवार रात जब महिला टीम ने जीत की ट्रॉफी उठाई, तो वो दर्द खुशी के आंसुओं में बदल गया। सूत्रों के मुताबिक, रोहित ने अपने साथियों से कहा — “आज इंडिया का वो सपना पूरा हुआ, जो अधूरा रह गया था।”
Moments etched in history 🤩 #CWC25 pic.twitter.com/HCsQcgacH6
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 2, 2025
ड्रेसिंग रूम से आया दिल छू लेने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोहित शर्मा टीवी स्क्रीन के सामने खड़े होकर ताली बजाते नजर आए। जैसे ही हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी उठाई, उन्होंने हाथ जोड़कर आसमान की ओर देखा और मुस्कुराए। फैंस ने इस वीडियो को ‘मोमेंट ऑफ द ईयर’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “रोहित की आंखों में वो सच्ची खुशी थी जो सिर्फ एक सच्चा लीडर महसूस करता है।”
View this post on Instagram
क्रिकेट फैन्स बोले – “दो कप्तान, एक सपना – इंडिया की जीत”
फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों टीमों की तस्वीरें साथ रखकर लिखा — “2023 की अधूरी कहानी, 2025 में पूरी हो गई।” क्रिकेट जगत के कई पूर्व खिलाड़ी भी भावुक हुए। सुरेश रैना ने लिखा, “रोहित की आंखों में खुशी के आंसू थे, और हमारे दिलों में गर्व की लहर।”
हरमनप्रीत बोलीं – “ये जीत हर उस सपने के नाम जो अधूरा रह गया था”
विजय के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हमने हमेशा पुरुष टीम से प्रेरणा ली। उनकी मेहनत और संघर्ष ने हमें यह सिखाया कि हार के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।” यह बयान सुनकर रोहित मुस्कुराए और कहा, “अब दोनों टीमें वर्ल्ड चैंपियन हैं।”
