HomeEntertainmentदुर्गा पूजा पंडाल में छलके काजोल-रानी के आंसू… काका की याद में...

दुर्गा पूजा पंडाल में छलके काजोल-रानी के आंसू… काका की याद में गूंजा शोक का सन्नाटा, वायरल हुआ वीडियो

दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल में भावुक हुईं रानी मुखर्जी और काजोल, दिवंगत काका देब मुखर्जी की याद में छलके आंसू, अयान मुखर्जी भी हुए भावुक।

-

मुंबई में शारदीय नवरात्रि के मौके पर लगाए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार का माहौल मुखर्जी परिवार के लिए बेहद भावुक रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी जब काका देब मुखर्जी की याद में रो पड़ीं, तो पूरे पंडाल में शोक का सन्नाटा गूंज उठा। दोनों एक्ट्रेस ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी में सजीं थीं और जैसे ही पूजा के दौरान काका का जिक्र हुआ, उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

अयान मुखर्जी भी हुए भावुक

दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद निर्देशक अयान मुखर्जी भी इस भावुक माहौल को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे रानी और काजोल ने एक-दूसरे को संभालने की कोशिश की, लेकिन दिवंगत काका की यादें उन्हें बार-बार भावुक कर रही थीं। वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों बार शेयर किया जा चुका है।

फैंस ने दी श्रद्धांजलि, कमेंट्स में भरा प्यार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर लोगों ने देब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए रानी और काजोल को ढांढस बंधाया। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा भले ही भव्य रही हो, लेकिन काका की कमी हमेशा खलती रहेगी।

Read more-करूर रैली में मौत का सन्नाटा! झोपड़ी में छुपे लोग, छप्पर फाड़कर निकले… वीडियो ने खोला बड़ा राज़

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts