Wednesday, February 25, 2026
Homeखेलएशिया कप में आज भारत के खिलाफ खेलेंगे कानपुर के विनायक शुक्ला,...

एशिया कप में आज भारत के खिलाफ खेलेंगे कानपुर के विनायक शुक्ला, ओमन के लिए करेंगे विकेट कीपिंग

ओमान टीम के क्रिकेटर विनायक शुक्ला का संघर्ष भरा सफर, आज भारत के खिलाफ अबू धाबी में होगा आमना-सामना

-

एशिया कप 2025 में आज का दिन बेहद खास होने वाला है। भारत और ओमान के बीच होने वाले ग्रुप-ए मुकाबले में ओमान का एक ऐसा खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, जिसका सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। कानपुर में जन्मे विनायक शुक्ला ने साल 2021 में क्रिकेट का सपना पूरा करने के लिए घर छोड़ा था और अब वही खिलाड़ी 19 सितंबर की रात 8 बजे अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ खेलते नजर आएगा।

डेटा ऑपरेटर से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर

विनायक शुक्ला का क्रिकेट सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ओमान जैसे देश में क्रिकेट के सीमित अवसर होने के बावजूद उन्होंने 14 दिसंबर 2024 को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और इसके बाद 10 फरवरी 2025 को वनडे इंटरनेशनल में भी अपनी पहचान बनाई। गुजारे के लिए वह एक कंपनी में डेटा ऑपरेटर की नौकरी करते हैं। दिन में नौकरी और रात में कड़ी प्रैक्टिस— यही है विनायक की जिंदगी का असली संघर्ष, जिसने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचाया।

धोनी को मानते हैं अपना आदर्श

विनायक शुक्ला महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह ही शांत स्वभाव और दृढ़ संकल्प से क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ सपने सच हो सकते हैं। आज भारत के खिलाफ उनका खेलना न सिर्फ उनके लिए बल्कि ओमान क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक पल होगा। क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी होंगी कि यह युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है।

Read  more-दशहरे पर बदलेगा भाग्य: शनि का नक्षत्र परिवर्तन खोलेगा 4 राशियों की किस्मत के दरवाजे!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts