Saturday, February 7, 2026
Homeदेशसालों बाद मुलाकात… पिता के चरणों में गिर पड़े प्रेमानंद महाराज! सोशल...

सालों बाद मुलाकात… पिता के चरणों में गिर पड़े प्रेमानंद महाराज! सोशल मीडिया पर छाया भावुक कर देने वाला वीडियो

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का पिता से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, भावुक कर देने वाला नजारा देख लोग हुए भावुक

-

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को सुनने और देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। उनके प्रवचन, भक्ति गीत और जीवन से जुड़ी शिक्षाएं लोगों के दिलों को छूती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो बड़ी संख्या में वायरल होते रहते हैं। इसी बीच, एक ऐसा पुराना वीडियो फिर से सामने आया है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

पिता-पुत्र की मुलाकात का भावुक क्षण!

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने कुछ शिष्यों के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति से मिलने पहुंचे। जैसे ही वह उनके पास जाते हैं, बुजुर्ग व्यक्ति भावुक होकर उनके चरणों में झुक जाते हैं। प्रेमानंद महाराज भी उन्हें नमन करते हैं। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को विकास तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने शेयर किया, जिस पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ और कमेंट्स आ चुके हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि UP Varta News नहीं करता है।

वीडियो की सच्चाई को लेकर चर्चाएं

हालांकि, कई रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि वीडियो पुराना है और जिस बुजुर्ग व्यक्ति को प्रेमानंद महाराज ने प्रणाम किया, वह उनके पिता शंभू पांडे बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सन्यास लेने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक जरूर कर रहा है।

Read more-दो बार में सात बच्चों की मां बनी 27 वर्षीय काजल, दूसरी बार में दिया चार बच्चों को जन्म

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts