घर में अगर अचानक चूहों की भरमार हो जाए, तो यह किसी सिरदर्द से कम नहीं होता। ये नन्हे से जीव दिखने में भले ही छोटे हों, लेकिन नुकसान बड़ा करते हैं। अलमारी में रखे कपड़े हों या ज़रूरी कागज़, चूहे हर चीज़ को कुतर डालते हैं। रसोई का हाल तो ऐसा हो जाता है कि खाना रखना भी मुश्किल हो जाता है। मार्केट में मिलने वाले जहर और चूहेदानी से कुछ दिन राहत जरूर मिलती है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ देसी और असरदार जुगाड़, जिनसे चूहों की फौज मिनटों में हो जाएगी नौ दो ग्यारह!
प्याज और लहसुन की महक से करें वार
चूहों को तेज़ गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। प्याज और लहसुन को काटकर उनके आने-जाने के रास्तों पर रखें या फिर इनका स्प्रे तैयार करके कोनों में छिड़कें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
काली मिर्च का करें इस्तेमाल
काली मिर्च का पाउडर भी चूहों को भगाने में काफी कारगर है। इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे बार-बार नजर आते हैं। इसकी तीव्रता से वे वहां टिक नहीं पाएंगे।
कपूर से चूहे होंगे परेशान
कपूर की गोलियां सिर्फ पूजा-पाठ के काम नहीं आतीं, बल्कि ये चूहों को भगाने में भी बहुत मददगार हैं। इन्हें अलमारी, किचन, और स्टोर रूम के कोनों में रखें।
बेकिंग सोडा है सबसे दमदार हथियार
बेकिंग सोडा को आटा या मूंगफली मक्खन के साथ मिलाकर चूहों के ठिकानों के पास रखें। यह चूहों के लिए धीमा जहर बनकर काम करता है। कुछ ही दिनों में घर पूरी तरह चूहों से मुक्त हो सकता है।
इन आसान देसी नुस्खों को अपनाकर आप घर के अंदर पसरे चूहे के आतंक को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं — वो भी बिना किसी जहरीले कैमिकल्स या खर्चे के।
Read more-Kushinagar News: 13 साल की बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
