शहर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त अजीब नज़ारा देखने को मिला जब एक महिला ने ट्रैफिक के बीचोंबीच, पुलिस की मौजूदगी में डांस करना शुरू कर दिया। घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे और उनके सामने ही महिला ने मोबाइल कैमरा सेटअप कर, सड़क पर ही डांस करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये रही कि उसने ‘मुर्गा पोज’ में डांस करते हुए ऐसे स्टेप्स दिखाए, जिन्हें देखकर राहगीरों ने अपनी नजरें फेर लीं। कुछ ने हंसते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया तो कुछ हैरान रह गए।
‘मुर्गा स्टाइल’ डांस बना चर्चा का विषय
महिला का ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस की गाड़ी बगल में खड़ी है और दो-तीन पुलिसकर्मी आस-पास मौजूद हैं, लेकिन महिला को जैसे इसकी परवाह ही नहीं। उसकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा है कि वह पूरी तरह कैमरे के लिए परफॉर्म कर रही है — मानो उसका मकसद बस एक ही हो: रील बनाना और वायरल होना। लोगों का कहना है कि यह पब्लिक प्लेस पर ध्यान खींचने का तरीका है, जो अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है।
मुजरा छपरी कर रही है
और पुलिस चौकीदारीपैसे लुटते लुटते थक जाने के बाद सरकार का डांस प्रोजेक्ट..! pic.twitter.com/LKhNnplzJv
— Rebellious 2.0 (@RebelliousPari8) August 22, 2025
रील कल्चर पर उठने लगे सवाल
यह घटना न केवल मनोरंजन का विषय बन गई है, बल्कि पब्लिक डिसिप्लिन को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है। क्या रील बनाने की आज़ादी का मतलब ये है कि कोई भी किसी भी सार्वजनिक स्थान को स्टेज बना सकता है? कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन चर्चा है कि इस तरह की घटनाओं पर जल्द ही कोई कड़ा कदम उठाया जा सकता है।
Raed more-गोरखपुर की सड़कों पर ‘सैयारा’ अंदाज़! बाइक पर दिखा कुछ ऐसा रोमांस कि हर कोई रह गया हैरान
