Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर की सड़कों पर 'सैयारा' अंदाज़! बाइक पर दिखा कुछ ऐसा रोमांस...

गोरखपुर की सड़कों पर ‘सैयारा’ अंदाज़! बाइक पर दिखा कुछ ऐसा रोमांस कि हर कोई रह गया हैरान

चलती बाइक पर प्रेमी से लिपटी युवती का वीडियो वायरल, शहर में बढ़ रही फिल्मी स्टाइल रोमांस की घटनाएं

-

Viral Video: सीएम सिटी गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक युवक और युवती का चलती बाइक पर फिल्मी अंदाज़ में रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवती बाइक की टंकी पर बैठी है और पूरी तरह से अपने प्रेमी से लिपटी हुई है, मानो किसी बॉलीवुड सीन की शूटिंग चल रही हो। यह सब कुछ खुलेआम, शहर की व्यस्त सड़क पर हुआ और आसपास गुजर रहे लोगों की नज़रों से भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।

बेखौफ अंदाज़ में सड़क पर रोमांस, लोग हुए शर्मसार

घटना किसी सार्वजनिक स्थान की है जहां ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कपल को कोई शर्म नहीं थी, बल्कि वो पूरी तरह से फिल्मी मूड में नजर आ रहे थे। युवती न सिर्फ बाइक की टंकी पर बैठी थी, बल्कि उसका पूरा शरीर युवक की ओर झुका हुआ था और दोनों एक-दूसरे में इतने खोए थे कि ट्रैफिक या आसपास की दुनिया से जैसे उनका कोई लेना-देना नहीं था। कई राहगीरों ने यह दृश्य अपने फोन में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां इसे लाखों लोगों ने देखा और प्रतिक्रिया दी।

पुलिस सतर्क, सख्त कार्रवाई की तैयारी में

वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद कपल की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कपल की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन अब गोरखपुर की सड़कों पर इस तरह की फिल्मी हरकतों पर लगाम लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाने जा रहा है। साथ ही, युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए भी अभियान चलाने की योजना है।

Read more-बिग बॉस 19 के सेट पर लौटे सलमान खान, सामने आईं डैशिंग लुक की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts