Monday, February 16, 2026
Homeएस्ट्रोइन अंगों पर तिल बनाता है महिला को रानी जैसी भाग्यशाली! जानिए...

इन अंगों पर तिल बनाता है महिला को रानी जैसी भाग्यशाली! जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर कुछ खास स्थानों पर बना तिल उनका भाग्य बदल सकता है। ये तिल जीवन में ऐश्वर्य, धन और सुख के संकेत माने जाते हैं।

-

Samudrik Shastra: भारतीय ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों पर बने तिलों का गहरा महत्व बताया गया है। मान्यता है कि किसी व्यक्ति के शरीर पर बना तिल न केवल उसके स्वभाव, सोच और व्यवहार को दर्शाता है, बल्कि यह उसके आने वाले जीवन की दिशा और दशा का भी संकेत देता है। खासकर महिलाओं के शरीर पर बने कुछ विशेष स्थानों के तिल उन्हें धन, वैभव और सुख-संपन्न जीवन प्रदान कर सकते हैं। ये तिल उनके जीवनसाथी के स्वभाव से लेकर आर्थिक स्थिति तक का निर्धारण कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए विशेष तिल: सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक

खासकर महिलाओं के शरीर पर बने कुछ विशेष स्थानों के तिल उन्हें धन, वैभव और सुख-संपन्न जीवन प्रदान कर सकते हैं। ये तिल उनके जीवनसाथी के स्वभाव से लेकर आर्थिक स्थिति तक का निर्धारण कर सकते हैं।

होंठ के ऊपर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के होंठ के ऊपर तिल है तो उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। यह तिल न केवल सौंदर्य बढ़ाता है बल्कि यह धन-प्राप्ति का भी प्रतीक माना गया है।

हथेली पर तिल 

हथेली के ऊपर तिल वाली महिलाएं अपने दम पर सफलता अर्जित करती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं। वे जीवन में किसी पर निर्भर नहीं रहतीं।

नाभि के पास तिल 

नाभि के पास बना तिल ऐश्वर्य और संपन्नता का सूचक होता है। ऐसी महिलाओं को जीवन में भौतिक सुख और धन की कोई कमी नहीं होती।

पैर के तलवे पर तिल 

पैर के तलवे पर तिल होने से महिला को यात्रा से लाभ और विदेश में बसने का योग बनता है। ये महिलाएं वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकती हैं।

पीठ पर तिल 

पीठ के ऊपरी हिस्से पर तिल वाली महिलाओं को भी भाग्यशाली माना जाता है। यह तिल दर्शाता है कि ऐसी महिलाएं जीवन में कठिन मेहनत के बाद अत्यधिक सफलता और सम्मान प्राप्त करती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सावन में करें ये एक चीज़, शनि की साढ़ेसाती का असर हो जाएगा खत्म?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts