Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती के गले में एक ज़हरीला कोबरा सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप उसका गला पूरी तरह से जकड़े हुए है और उसका फन उसके चेहरे के पास फैल रहा है। इस दौरान युवती अपनी आंखें बंद कर शांत मुद्रा में बैठी है, जबकि बैकग्राउंड में शिव भगवान का भजन चल रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर sakshi_bajpai_pandit नामक इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है।
हर पल मौत के साए में, फिर भी नहीं टूटा संयम
वीडियो में लड़की की हिम्मत और मानसिक स्थिरता ने सभी को चौंका दिया है। जहां जहरीले सांप के फन फैलाने से कोई भी इंसान घबरा सकता है, वहीं यह युवती बिलकुल स्थिर रही। माना जा रहा है कि कोबरा पूरी तरह से एक्टिव था और थोड़ी सी हरकत से हमला कर सकता था। इस वीडियो को देखकर ज
View this post on Instagram
हां कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे सांपों के प्रति गलत प्रचार और खतरनाक ट्रेंड कह रहे हैं।
क्या यह स्टंट था या आस्था का कमाल?
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग इसे ‘शिवभक्ति का प्रमाण’ बता रहे हैं तो कुछ इसे जानवरों के साथ खिलवाड़ और खतरनाक स्टंट करार दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का व्यवहार न सिर्फ इंसान के लिए बल्कि सांप जैसे जीवों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है और किस मकसद से शूट किया गया था।
Read more-राजस्थान में शूटिंग के बीच अचानक पहुंचे कार्तिक आर्यन, सीएम हाउस में क्या हुआ?
