Kareena Kapoor Bathroom: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान अभी हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ‘ग्रेट इंडियन कपिल’ शो में पहुंचे थे। जहां पर कपिल शर्मा ने सलमान खान के साथ ढेर सारी मस्ती की। शो का एक अनफिल्टर वीडियो सामने आए जिसमें सलमान खान कुछ ऐसा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। शो के सेशन में कपिल शर्मा सलमान खान को उनकी फिल्मी लुक अजीब-अजीब पोस्ट दिखाते हैं जिसे देखने के बाद सलमान खान के साथ अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी खूब हंसते हैं।
सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सारे पोस्टर देखने के बाद सलमान खान से कपिल शर्मा पूछते हैं कि आपने किसी वियर्ड जगह पर अपना पोस्टर देखा है। जिस पर सलमान खान कहते हैं कि,’हां देखा है और मुझे बताया गया है कि करीना कपूर के बाथरूम में मेरी फोटो थी। उसे समय में वो 8 से 9 साल की होगी। फिर वह जैसे ही 15 और 16 साल की हुई तो वहां राहुल रॉय की फोटो लगा दी थी। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
भाईजान की फिल्मों की बात करें तो आखरी बार सलमान खान सिकंदर फिल्म में नजर आए थे। सलमान खान बहुत जल्दी गलवान घाटी पर एक बेस्ट फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए सलमान खान अपनी बॉडी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान वैसे तो कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान खान को पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।
Read More-कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलाबारी, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
