Ind vs Eng 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल कर रहे हैं तो वहीं इंग्लैंड टीम के कप्तानी दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ कर रहे हैं। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया की तारीफ की है।
बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मुकाबले को लेकर कहा “दोनों टीमों के स्तर को देखते हुए उम्मीद है कि यह सीरीज संतुलित होगी. दोनों ही टीमों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. यह हमेशा से एक ऐसी सीरीज रही है, जिसमें उतार-चढ़ाव वाले क्षण आते रहे हैं और रिजल्ट भी चौंकाने वाले रहे हैं। हेडिंग्ले में हमें जीत मिली, जबकि दूसरे टेस्ट में वे जीते। जब दो अच्छी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, तो आपको यह देखने को मिलता है। मुझे नहीं लगता कि हम किसी पर बढ़त बना सकते हैं। हम अपने सामने वाली टीम का सम्मान करते हैं, चाहे वह कोई भी हो। हम इस हफ्ते मैदान पर उतरेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे और निश्चित रूप से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।”
तीसरा टेस्ट होगा रोमांचक
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज रोमांचक होती हुई नजर आ रही है क्योंकि पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच को जीत लिया। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला आज खेला जाएगा जहां पर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी भारतीय टीम दूसरे मैच में भी जीत हासिल करने का प्रयास करेगी तो वहीं इंग्लैंड की कम बैक चाहेगी।
Read More-इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला मौका, स्पेन में टहल रहे श्रेयस अय्यर, शेयर की तस्वीर
