Homeखेलबागेश्वर धाम में हुए हादसे पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जताया दुख,...

बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जताया दुख, लिया बड़ा फैसला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं है जितना न्यूज़ में दिखाया जा रहा है। वहीं उन्होंने इस हादसे को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

-

Dhirendra Krishna Shastri: छतरपुर के बागेश्वर धाम में भारी बारिश के बीच टीन शेड गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन के एक दिन पहले हुआ है। वही इस हादसे पर बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं है जितना न्यूज़ में दिखाया जा रहा है। वहीं उन्होंने इस हादसे को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लिया बड़ा फैसला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथा में कहा कि,”अत्यधिक बारिश के कारण यहां छोटी सी घटना हुई है लेकिन किसी ने गलत न्यूज़ चला दी है कि टीन शेड गिर गया है। हमने सोचा इतना मजबूत शेड एक दिन में कैसे गिर गया? एक पुराने ग्राउंड में टेंट पर लगी पॉलिथीन में अत्यधिक पानी भर गया था वहां पाइप वाला छोटा टेंट लगा था जिसका छोटा सा पाइप गिर गया था। न्यूज़ में बढ़ा चढ़ाकर कह दिया गया की टीन शेड गिर गया है। हमें आचार्य हुआ, वहां अब दरबार भी नहीं लगता पहले लगता था। वहां चार-पांच लोग बैठे हुए थे उनको छोटे आई है किसी को हाथ में चोट लगी है तो किसी के कान में एक अयोध्या के व्यक्ति वहां लेते हुए थे बारिश से बचने के लिए अंदर सो रहे थे उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट लगी तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में पता चला कि उनको बहुत ज्यादा चोट लगी और वह नहीं रहे।”

आज और कल के सांस्कृतिक कार्यक्रम को किया स्थगित

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि,”हमको मन में बहुत दुख लगा इसलिए आज और कल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं। क्योंकि टीन शेड की कोई घटना नहीं है, फिर भी धाम क्षेत्र अपना है। सब अपने हैं, वह परिवार भी अपना ही है। किसी पर भी दुख आए, वह दुख तो अपना ही है।”

Read More-इंग्लैंड में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड में ठोका दोहरा शतक, बना दिए कई रिकॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts