Shreyas Iyer: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर मौका नहीं दिया था जिसके बाद श्रेयस अय्यर का नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था। लगातार शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी श्रेयस को भारतीय टेस्ट टीम में अवसर नहीं मिला है। इसके बाद टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन श्रेयस अय्यर इस समय अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं और उन्होंने अपनी मां के साथ क्रिकेट खेला है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
श्रेयस अय्यर ने मां के साथ खेला क्रिकेट
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें श्रेयस अय्यर घर में अपनी मां के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान श्रेयस अय्यर को बैट पड़े हुए देखा जा सकता है और उनकी मां गेंद फेंक रही है। जब श्रेयस अय्यर को उनकी मां पहली गेंद फेंकती है तो वह आसानी से डिफेंड करते हैं जिसके बाद अगले ही गेंद पर वह चूक जाते हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर की मां खुशी से सेलिब्रेशन करने लगती हैं और सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Shreyas Iyer’s Mother bowling to Shreyas & the way she celebrating was priceless. 🥹
– VIDEO OF THE DAY. ❤️pic.twitter.com/suv73E7jxI
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 30, 2025
आईपीएल में की थी पंजाब की कप्तानी
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के दौरान श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तानी करते हुए नजर आए थे जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी आईपीएल 2025 में शानदार रहा था आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।
Read More-‘सिर्फ बुमराह पर डिपेंड मत रहो…’ पूर्व कप्तान की टीम इंडिया को बड़ी सलाह
