Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अचानक T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिस कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ एक दिवसीय श्रृंखला में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था। इन दोनों आईपीएल के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैच के टिकट 4 महीने पहले ही बिक गए हैं।
पहले ही बिक गए सभी टिकट
भारतीय टीम अक्टूबर और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जहां पर भारत को वनडे सीरीज खेलनी है इस वनडे सीरीज में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे रिपोर्ट के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच के टिकट 4 महीने पहले ही सभी भी गए हैं इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीए द्वारा दी गई है जिसने कहा “सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले वनडे मैच और मनुका ओवल पर होने वाले मैच के सारे टिकट 4 महीने पहले ही बिक गए।”
रोहित और विराट का क्रेज
रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के दो सबसे बड़े दिग्गज बल्लेबाज हैं अचानक इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले ने भारतीय फैंस को निराश कर दिया था। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ियों की पूरी दुनिया में बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
Read More-‘पंत की तुलना कोहली से करनी चाहिए…’ भारतीय विकेटकीपर को लेकर ये क्या बोले आर अश्विन
