Karishma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने अभी हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। करिश्मा कपूर अपने एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट में भी पहुंची थी। संजय कपूर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। अपने एक्स पति की मौत के बाद करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जो मिनटों में वायरल हो गई है।
करिश्मा कपूर ने एक्स पति की मौत के बाद शेयर किया पोस्ट
करिश्मा कपूर ने अपने एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। करिश्मा कपूर ने लिखा, ‘आप सभी का शुक्रिया विशेज के लिए और सपोर्ट के लिए।’ संजय कपूर की मौत प्रेयर मीट और करिश्मा कपूर के बर्थडे के बीच गैपिंग काफी कम थी। करिश्मा कपूर की यह पोस्ट इसलिए खास है क्योंकि जब करिश्मा संजय कपूर के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट में गई थी तो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ देने करीना भी गई थी इसके अलावा सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आए थे।
करिश्मा के बेटे कियान ने किया अंतिम संस्कार
करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम संस्कार के दौरान ज्ञान रोते हुए नजर आए थे और करिश्मा उन्हें संभालते हुए दिखाई थी। संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर भी एकदम टूट गई थी। साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ हुई थी और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।
