Ramayan: रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट पहली बार 25 जनवरी 1988 से दूरदर्शन पर हुआ था। शो ने टीवी पर ऐसी छाप छोड़ी की आज भी लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं। लोग इस सीरियल को देखने के लिए चप्पल उतार और हाथ जोड़कर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे। इस टीवी सीरियल में राम की भूमिका में एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था और माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया निभाती हुई नजर आई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो की शूटिंग के दौरान कई ऐसी चमत्कारी घटनाएं हुई जिसे देखकर मेकर्स भी हैरान रह गए।
युद्ध के सीन शूट के दौरान हुई थी ये घटना
बताया जाता है कि जिस समय मेकर से रामायण में श्री राम और रावण के बीच युद्ध सीन शूट कर रहे थे तब सब कुछ स्क्रिप्ट के मुताबिक ही चल रहा था। यहां तक मौसम भी बिल्कुल साफ था लेकिन जैसे ही इस सीन का अंतिम भाग शुरू हुआ अचानक मौसम बदल गया तेज तेज आंधियां चलने लगीं, बिजलियां कड़कने लगीं ऐसा लग रहा था जैसे कोई दैवीय शक्ति या देवता खुद इस युद्ध को देखने के लिए आए हैं। सेट पर मौजूद सभी लोग इस मौसम की वजह से हैरान थे यहां तक की खुद मेकर्स के भी होश उड़ गए थे।
भगवान राम के रूप में अरुण गोविल को देखते हैं लोग
रामानंद सागर की रामायण का लोग इस तरह सम्मान करते हैं कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को देखकर अभी कुछ ग्रामीण इलाकों के लोग पैर छूने लगते हैं। रामानंद सागर की रामायण को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
Read More-स्टेज पर डांस कर रही थी किन्नर, तभी सरेआम शख्स ने गोली मारकर कर दी हत्या, घटना का वीडियो वायरल
