Ind vs Eng Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का इंतजार सभी लोगों को है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है जहां पर भारतीय खिलाड़ी जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास
लंदन से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा गया है भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर मौजूद रहे हैं गौतम गंभीर की निगरानी में भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग की है। वही इस दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी नजर आए हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहले फुटबॉल खेल इसके बाद खिलाड़ियों ने जमकर एक्सरसाइज की तो वहीं गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से बातचीत करते हुए दिखाई दिए।
𝗣𝗿𝗲𝗽 𝗕𝗲𝗴𝗶𝗻𝘀 ✅
First sight of #TeamIndia getting into the groove in England 😎#ENGvIND pic.twitter.com/TZdhAil9wV
— BCCI (@BCCI) June 8, 2025
टीम इंडिया के पास अनुभव की कमी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने इंग्लैंड पर ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। जिस कारण इंग्लैंड दौरे पर इस बार भारतीय टीम में अनुभव की कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों से अनजान हैं इसी वजह से 10 दिन का ट्रेनिंग सेशन रखा गया है जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों को इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढाल सके।
